प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- पत्नी के जीवन में पति का स्थान भगवान के समान होता है। शादी के बाद यदि स्त्री को पिता और पति में किसी का एक का चुनाव करना हो तो वह पति का पक्ष लेगी। पिता के यज्ञ में पति का अपमान होते देख नाराज सती ने अपना सतीत्व बताने अग्नि कुंड में कूदकर जान दिया था। ये बातें सिद्ध पीठ मां ज्वालामुखी देवी मंदिर पर चल रही देवी भागवत कथा में स्वामी आनंद आश्रम ने कहीं। इसके पहले गंगा रक्षा के संस्थापक राम भरोस मिश्रा ने आचार्य को अंग वस्त्र, राम पटटी, राधा कृष्ण की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन चन्द्रलता जायसवाल, पूर्व प्रधान प्रेमचन्द्र जायसवाल, मिथलेश कुमारी, केशव देव मिश्रा, धनंजय मिश्र, रविकांत, राम चन्द्र कश्यप, घनश्याम मौर्य, संतोष जायसवाल, अशोक जायसवाल, राम भरोस मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.