सीतामढ़ी, अप्रैल 23 -- सीतामढ़ी। गर्मी से और लू से पूरा प्रदेश झुलस रहा है। लगातार बढ़ रहे तापमान और तपिश लोगों को सता रही है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही जेठ जैसी गर्मी पड़ रही है, जबकि अभी मई और जून का महीना बाकी है। तेज धूप की वजह से दिन में बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। गर्मी से छोटे स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और अस्पताल में मरीजों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। गर्मी का असर सब्जियों पर भी पड़ रहा है। जिले में तापमान में लगातार हो रही वृद्धि और उमस भरी गर्मी के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- वयस्कों में बुखार तो बच्चों में डायरिया का प्रकोप बढ़ा स्थिति यह है कि सरकारी और निजी दोनों ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर ओपीडी में आने वाले मरीजों में करीब 30 फीसदी तक लोग वायरल बीमारियों स...