वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सतह से ठंडी हवा ऊपर नहीं जाने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद शनिवार को वातावरण में गलन बनी रही। अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सात जनवरी तक मौसम की यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान व्युत्क्रमण के दौरान वायुमंडल की सामान्य स्थिति उलट जाती है। सामान्यतः ऊंचाई के साथ तापमान घटता है, लेकिन व्युत्क्रमण में ठंडी हवा की परत जमीन के पास फंस जाती है और उसके ऊपर गर्म हवा की परत बन जाती है। इससे प्रदूषण, धुंध और कोहरा निचली सतह पर ही बने रह...