सतह कोटिंग व पर्यावरण अनुकूल पेंट तकनीक विकसित करेगा एचबीटीयू
कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर। एचबीटीयू में पेंट एवं कोटिंग्स के क्षेत्र में नैनो टेक्नोलॉजी आधारित अनुसंधान और उद्योगों के साथ तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए स्किनोमैट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (एसएसपीएल) के साथ समझौता किया। इसके तहत तीन साल की अवधि के तहत दोनों संस्थान आधुनिक सतह कोटिंग, पर्यावरण अनुकूल पेंट तकनीक, अनुसंधान, प्रशिक्षण और तकनीक के व्यावसायीकरण पर संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। विवि के रजिस्ट्रार अमित कुमार राठौर और एसएसपीएल की ओर से निदेशक सुनील पंकज और प्रेम प्रकाश ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। पेंट टेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण मैथानी ने बताया कि समझौते के तहत नैनो कणों से युक्त कोटिंग, नैनो पिगमेंट, नैनो फिलर्स और अन्य फंक्शनल नैनो एडिटिव्स पर शोध किया जाएगा। साथ ही कम वाष्पशील कार्बनिक यौगिक वाले पर्यावरण अनुकूल पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.