चंदौली, जनवरी 23 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के दुर्गा मंदिर परिसर में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित प्रज्ञा पुराण कथा में शुक्रवार को रावर्टसगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सांसद ने कहा कि संकल्प को केवल बोलने से नहीं, बल्कि जीवन में उतारकर धारण करना पड़ता है। सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सत्संग का अर्थ अच्छे लोगों की संगति से जुड़ना है। जिससे जीवन में सही दिशा मिलती है। इस दौरान वृन्दावन से पधारी कथावाचिका राधा शर्मा ने कहा कि मनुष्य मिट्टी का पुतला है। उससे गलतियां हो जाना स्वाभाविक है। परंतु समय रहते आत्मचिंतन और भक्ति से जीवन को सुधारा जा सकता है। त्रेतायुग का वर्णन करते हुए बताया कि ग्रंथों और पुराणों के अनुसार भगवान सर्वत्र समाहित हैं। श्रीमद्भागवत कथा, दुर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.