गोड्डा, अप्रैल 7 -- ठाकुरगंगटी। ठाकुरगंगटी प्रखंड के मोरडीहा गांव निवासी बदरी साह के निवास में एक दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया। मौके पर प्रवचन के दौरान स्वामी भगवतानंद जी महाराज ने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित संतमत सत्संग प्रेमीगण को सत्य के मार्ग पर चलने का उपदेश देते हुए कहा कि हमसब लोग इस संसार में भ्रम में पड़े हैं। बड़े-बड़े लोगों को भ्रम हो जाता है, जैसे प्रभु रामजी को सीता माता की खोज में वन-वन भटकते देखकर माता सती को भ्रम हो गया था। जब प्रभु रामजी और लक्ष्मण जी नाग फांस में बंध गए थे तो उससे मुक्त करने के लिए जब गरुड़ जी को बुलाया गया तो उन्हें भी भ्रम हो गया कि आखिर श्रीराम ईश्वर है भी या नहीं। भ्रम को दूर करने के लिए व संशय को भगाने के लिए ही सत्संग का आयोजन किया जाता है।स्वामी भगवतानंद जी महाराज ने कहा भगवान श्रीकृष्ण...