बगहा, मई 17 -- लौरिया, एक प्रतिनिधि। लौरिया प्रखंड की सिंहपुर व बसंतपुर पंचायत में सियारों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। एक ही दिन सियारों ने दो महिला समेत आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। शनिवार की देर शाम सतवरिया गांव से दक्षिण लचका के पास व बसंपुर गांव से सटे पश्चिम ईंट भट्ठा के पास सियार ने लोगों को काट लिया। इधर, लोग चनपटिया पीएचसी में रैबीज का इंजेक्शन लेने गये लेकिन वहां से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। बताया कि इंजेक्शन खत्म है। बसंतपुर के मुखिया पंकज कुमार ने बरनवाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से उधर अकेले नहीं जाने की अपील की है। मुखिया ने बताया कि सतवरिया गांव से दक्षिण लचका के पास व बसंतपुर गांव से सटे ईंट भट्टा के पास जंगलनुमा जगह है। यहां सियारों के झुंड ने अधिवास बना लिया है। पूर्व में सियार एकाध लोगों को काटत...