शामली, फरवरी 16 -- सतलोक आश्रम वेदखेड़ी में विश्व के तारणहार संत रामपाल जी महाराज के 39 वें बोध दिवस के दूसरे दिन आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मानव सेवा से जुड़े अनेक आयोजन सम्पन्न हुए। इस अवसर पर शामली सहित राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर कार्यक्रमों में सहभागिता की। सोमवार को सतलोक आश्रम में चल रहे बोध दिवस के दूसरे दिन प्रातःकालीन नित्यनियम और सत्संग के पश्चात सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संत रामपाल जी महाराज की शिक्षा से प्रेरित होकर आयोजित रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 50 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। इस...