सीतापुर, फरवरी 27 -- सीतापुर, संवाददाता। महोली के सतलोक आश्रम में संत शिरोमणि संत गरीबदास जी महाराज के पावन बोध दिवस पर चल रहे तीन दिवसीय समागम का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को समागम के दूसरे दिन समाज सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 21 जोड़ों का दहेज मुक्त रामैणी विवाह संपन्न कराया गया। विवाह सादगीपूर्ण वातावरण में बिना किसी दहेज और आडंबर के सम्पन्न हुए। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में व्याप्त दहेज प्रथा के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश बताया। वहीं मानव सेवा को प्राथमिकता देते हुए आश्रम में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 70 यूनिट रक्तदान किया गया। राज्य सेवादार हरदेश दास ने बताया कि रक्तदान महादान है और यह मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.