शामली, सितम्बर 6 -- सतलोक आश्रम वेदखेड़ी, शामली में संत रामपाल जी महाराज के 76वें अवतरण दिवस के अवसर पर रविवार से तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले दिन आश्रम परिसर में विशाल भंडारे के साथ विभिन्न आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सहभागिता की। अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में 6, 7 और 8 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को पहले दिन आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं।आयोजन के दौरान सत्संग, अखंड पाठ प्रकाश, विशाल भंडारा, दहेज-मुक्त विवाह, रक्तदान शिविर और आध्यात्मिक प्रदर्शनी समेत वि...