शामली, फरवरी 27 -- बेदखेड़ी स्थित सतलोक आश्रम में संत शिरोमणि संत गरीबदास जी महाराज के पावन बोध दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय समागम का दूसरा दिन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। प्रातःकाल नित्य नियम और सत्संग के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सत्संग में संत गरीबदास जी महाराज की शिक्षाओं, सत्यभक्ति, नशामुक्ति और मानव कल्याण के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सत्संग श्रवण कर समाज में सद्भाव फैलाने का संकल्प लिया।समाज सुधार की दिशा में दूसरे दिन 6 जोड़ों का दहेज मुक्त रमैणी विवाह सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया। बिना किसी दहेज और आडंबर के हुए इन विवाहों को उ...