नई दिल्ली, जनवरी 27 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक कर आपसी सहमति से इस लंबे समय से चले आ रहे विवाद का हल निकालने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री मान ने स्पष्ट किया कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है, लेकिन बड़े भाई होने के नाते पंजाब अपने पड़ोसी राज्य से टकराव नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि इस संवेदनशील मुद्दे का समाधान जल्द से जल्द सौहार्दपूर्ण तरीके से हो। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि पंजाब के हिस्से के पानी की एक बूंद भी किसी को नहीं लेने दी जाएगी। मान के मुताबिक SYL नहर पंजाब के लिए एक भावनात्मक विषय है और यदि इसे जबरन लागू किया गया तो राज्य में कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो...