धनबाद, सितम्बर 11 -- भौंरा, प्रतिनिधि। पूर्वी झरिया क्षेत्र में चल रहे सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को क्षेत्र के सम्मेलन कक्ष में कर्मचारियों के बीच सतर्कता से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने गर्मजोशी से प्रतिभागिता दिखाई। सर्वप्रथम सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। इस कार्यक्रम में पूर्वी झरिया क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन सुधांशु महाजन, उप प्रबंधक मानव संसाधन अभिषेक कुमार, संतोष कुमार उप प्रबंधक मानव संसाधन, पुष्यमित्र सिंह सहायक प्रबंधक मानव संसाधन, उत्तम कुमार साह, रोहित कुमार, शुभंकर बाउरी , सुनील कुमार,अरुण ठाकुर, प्रहलाद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...