रिषिकेष, मई 4 -- मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल धीरज पांडेय ने नरेन्द्रनगर वन प्रभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग की फॉरेस्ट फायर क्रू स्टेशन तथा त्वरित प्रतिक्रिया दल की कार्यप्रणाली, संसाधनों एवं तत्परता का विस्तृत जायजा लिया। मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल धीरज पाण्डेय ने ब्यासी एवं नीरगढ़ चेकपोस्ट फॉरेस्ट क्रू स्टेशन पर उपलब्ध उपकरणों, संचार व्यवस्था एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। माणिकनाथ वन राजि के त्वरित प्रतिक्रिया दल की कार्यकुशलता, प्रशिक्षण स्तर तथा वन अग्नि एवं अन्य आपदाओं से निपटने की क्षमता का भी मूल्यांकन किया। उन्होंने टीम को सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने पर बल दिया। उन्होंने स्थानीय जनता एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.