सतर्कता: विमान यात्री को हाईजैक का संदेश लिखते क्रू ने देखा, इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- अमेरिका के लास वेगास से न्यूजर्सी जा रहे विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब क्रू सदस्य ने एक यात्री को फोन में विमान के हाईजैक होने का संदेश लिखते देख लिया। लास वेगास मेट्रो पुलिस डिपार्टमेंट (एलवीएमपीडी) ने बताया कि घटना बीते शनिवार रात की है। सूचना के बाद इमरजेंसी में यूनाइटेड एयरलाइन्स के विमान 1681 को रात करीब बारह बजे लास वेगास के हैरी रेड इंटरनेनशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। एलवीएमपीडी पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान 25 वर्षीय डेन मिलने की रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद 150 यात्रियों को लेकर हवा में उड़ रहे विमान बोइंग 737 मैक्स8 को इमरजेंसी में उतारने का निर्देश दिया गया। एरिजोना के क्षेत्र में 24 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान को नेवादा लाया गया। एटीसी की रिकॉर्डिंग के अनुसार विमान की इमरजेंसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.