बिल्ल्होर, अप्रैल 9 -- सतर्कता, सावधानी व जागरुकता से बचाई जा सकती हैं आगजनी की घटनाएं - फायर स्टेशन में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम- अपर पुलिस आयुक्त रहे उपस्थित, दिए बचाव के सुझावघाटमपुर, संवाददाताःआपरेशन मेघराज के तहत गुरुवार को घाटमपुर फायर स्टेशन में आग की घटनाओं के रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डा. विपिन ताडा के साथ सीएफओ, एसीपी, एसडीएम व एसडीओ बिजली ने यहां अपने-अपने सुझाव रखे। कहा गया कि सावधानी, सतर्कता व जागरुकता से बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है।कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधानों, सभासदों व अन्य लोगों के बीच डा. विपिन ताडा ने कहा कि आग लगने पर घबरायें नहीं बल्कि तत्काल पुलिस, फायर बिग्रेड को सूचित करें। इस बारे में लोगों को जागरुक किया जाये ताकि बड़ी घटनाओं को रोक...