बाराबंकी, मई 12 -- सतरिख। जनपद बाराबंकी की ऐतिहासिक सतरिख-चिनहट रोड पर जामुन के पौध रोपण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने वन विभाग को प्रार्थना पत्र सौंपा है। यह मांग टीम पर्यावरण प्रहरी सतरिख की ओर से की गई है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि सतरिख-चिनहट मार्ग एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक सड़क है। जिसकी पहचान सड़क किनारे लगे जामुन के विशाल वृक्षों से रही है। स्थानीय लोग इस मार्ग को आज भी फरेंदी सड़क के नाम से जानते हैं। समय के साथ कई पुराने पेड़ नष्ट हो गए। जिससे सड़क की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक पहचान प्रभावित हुई है。

जामुन के पेड़ों के लाभ पत्र में कहा गया है कि जामुन के पेड़ न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं। बल्कि राहगीरों को छाया प्रदान करने के साथ क्षेत्र को हरित स्वरूप भी देते हैं। साथ ही जामुन एक औषधीय वृक...