बाराबंकी, मई 2 -- बाराबंकी। जिले की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान को पुनर्जीवित करने के संकल्प के साथ शनिवार को श्री राम ज्ञानभूमि सप्त ऋषि ट्रस्ट के अध्यक्ष आकाश पटेल ने एसडीएम गुंजिता अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सतरिख क्षेत्र के सर्वांगीण कायाकल्प की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। ज्ञापन के माध्यम से सतरिख खास स्थित माध्यमिक विद्यालय की रिक्त एवं अनुपयोगी पड़ी लगभग 2.2436 हेक्टेयर भूमि के अलग अलग पांच गाटा संख्या को एक 'एकीकृत परिसर' के रूप में विकसित करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिया गया है।ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि सतरिख वह पावन भूमि है जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने सप्त ऋषियों के सानिध्य में अपनी प्रथम शिक्षा प्राप्त की थी। यह हमार...