बिहारशरीफ, मार्च 5 -- 1000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को किया नष्ट धंधेबाजों को शराब का धंधा बंद करने की दी चेतावनी फोटो : कराय शराब-करायपरसुराय के सतरजाबाग गांव में अर्धनिर्मित शराब को नष्ट करते ग्रामीण। करायपरसुराय , निज संवाददाता थाना क्षेत्र के सतरजाबाग गांव में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने शराब के धंधे पर धावा बोल दिया। करीब एक हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया। शराब के धंधेबाजों को धंधा बंद करने की चेतावनी दी। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची। सर्च अभियान चलाकर 10 लीटर चुलौआ शराब बरामद की गयी। तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से यह धंधा चल रहा है। पुलिस को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने खुद पहलकर इस धंधे का विरोध किया। शराब के कारण गांव का माहौल खराब ह...