पलामू, अप्रैल 22 -- विश्रामपुर। डीडीयू रेल डिविजन के सतबहिनी रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह शटल सवारी ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया। इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका पैर का निचला हिस्सा कट गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और ऊंटारी थाना की पुलिस की मदद से घायल को तुरंत सरकारी एंबुलेंस से नजदीक में स्थित गढ़वा जिले के मंझिआंव के रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव निवासी 40 वर्षीय भरोसा रजवार के रूप में हुई है। वह रिश्तेदारी से लौट रहा था और सतबहिनी रेलवे स्टेशन पर शटल ट्रेन में सवार होकर अपने घर जाने की कोशिश कर रहा था। चिकित्सक के अनुसार फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी ...