गढ़वा, फरवरी 3 -- कांडी, प्रतिनिधि। मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के तत्वावधान में आमजनों के द्वारा आयोजित 26 वें मानस महायज्ञ के लिए विराट कलश यात्रा निकाली गई। उस दौरान सतबहिनी भगवती माता महा दुर्गा, महालक्ष्मी, महाकाली के महामंदिर के अलिंद में मुख्य यजमान सतबहिनी के संत हरिदास जी महाराज, अमरेश चंद्र व उनकी धर्मपत्नी पूनम देवी, कृष्णा शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी सुशीला देवी के अलावा दो अन्य मुख्य यजमानों के प्रधान कलशों की यज्ञाचार्य पंडित श्याम बिहारी वैद्य के द्वारा पूजन कराया गया। उसके बाद प्रधान कलशों के साथ-साथ सभी सामान्य कलश यात्रियों के कलशों का संकल्प कराया गया। उस दौरान यज्ञाचार्य के नेतृत्व में याज्ञिक ब्राह्मणों की टोली ने कलशों का संकल्प कराया। उसके बाद सैकड़ों दोपहिया सवार पायलट वाहन के रूप में आगे आगे चले...