गढ़वा, दिसम्बर 22 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थल है। उक्त कारण कारण पर्यटकों व सैलानियों की यह जगह पहली पसंद बन चुकी है। यह जगह साफ, स्वच्छ, शांति पूर्ण व सुरक्षित होने के कारण यहां पर देश के विभिन्न भागों से पूरे वर्ष पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। नए वर्ष की आगवानी को लेकर पहली जनवरी को पर्यटकों की संख्या हजारों में पहुंच जाती है। उस दिन पिकनिक मनाने वालों की काफी भीड़ होती है। वर्ष का अंतिम महीना दिसंबर शुरू होते ही पिकनिक मनाने के लिए लोगों के कदम सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल की ओर बढ़ चलते हैं। पहली जनवरी की भीड़ से बचने को लेकर बहुत से सैलानी पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहले हींआना शुरू करते हैं। शांति पूर्ण वातारण में पिकनिक मनाकर वापस हो जाते हैं।प हली जनवरी को सतबहिनी झ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.