गढ़वा, मार्च 10 -- कांडी, प्रतिनिधि। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर विधायक नरेश प्रसाद सिंह विधानसभा में मुखर नजर आए। उन्होंने तारांकित प्रश्न और शून्यकाल के माध्यम से क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती के साथ सदन में उठाया। उन्होंने तारांकित प्रश्न के माध्यम से कांडी प्रखंड स्थित सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सतबहिनी स्थित प्राचीन देवी मंदिर में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। साथ ही समय-समय पर मेला और यज्ञ का आयोजन भी होता है, लेकिन पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सतबहिनी झरना को ए-ग्रेड पर्यटन स्थल का दर्जा देकर उसका समुचित विकास और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.