पलामू, मार्च 21 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा में ईद शनिवार को सौंहार्द के साथ मनाया गया। अंकीदतमंदों ने नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाइयां दी। करमा गांव के जामा मस्जिद में मुफ्ती इकबाल हबीबी के नेतृत्व में ईद की नमाज अदा की गई। सामाजिक कार्यकर्ता जुम्मन मियां ने कहा कि ईद मुस्लिम समुदाय के लिए खुशियों का दिन है। धावाडीह की मुखिया रिंकी यादव, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मिश्रा, सदर इसरार अहमद, डॉ. जहीदुल्लाह, युवा शमशाद, मो. मरगूब, मो. मकसूद आलम, मौलाना शहीद रजा, तहसीन रजा, कारी कुतुबुद्दीन, सिब्तैन रजा, आरिफ अंसारी ने ईद की बधाइयां दी। इधर सतबरवा के ताहा मस्जिद और जामा मस्जिद में इमाम मौलाना सरफराज रहबर और तौफीक आलम मिस्बाही ने नमाज अदा कराई। उन्होंने देश में अमन-चैन के साथ खुशहाली की दुआएं मांगी। सेहरा, बोहिता, धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.