पलामू, अप्रैल 8 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा में 12 अप्रैल को विराट हिंदू सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम हिंदू समाज की एकजुटता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से सतबरवा के ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में होगा। दोपहर 1:30 बजे से प्रसाद वितरण के बाद आयोजन का समापन होगा। आयोजन समिति, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सकल हिंदू समाज की सहभागिता के लिए सभी सनातन धर्मावलंबियों, माताओं और बहनों के बीच जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...