पलामू, जून 12 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजा गांव के पूर्णाडीह टोला निवासी छोटू भुईयां की 30 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी ने गुरुवार की रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घरेलू विवाद में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सतबरवा के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों ने शुक्रवार की शाम तक आवेदन नहीं दिया है परंतु पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसआई राजीव रंजन ने बताया कि चौकीदार की सूचना पर पुलिस छोटू भुइयां के आंगन में पड़ा हुआ शव बरामद किया है। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। शुक्रवार की दोपहर बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...