पलामू, मार्च 5 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा अंचल के धावाडीह पंचायत अंतर्गत लोहरा पोखरी गांव में गुरुवार को बुढ़ा फाग मनाते हुए दूल्हा का स्वांग रचाकर जुलूस निकाला गया। उप मुखिया मुधिर कुमार साहू ने बताया कि यह परंपरा काफी साल से चला आ रहा है। गाजे-बाजे के धुन पर बाराती दूल्हा के साथ नाचते जुलूस में शामिल हुए। रोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि बुजुर्गों ने परंपरा की शुरुआत की थी जिसका निर्वहन किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार साहू, विनोद शाह, उदय कुमार आदि विशेष रूप से सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...