पलामू, जून 19 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड सह अंचल के सीओ सह बीडीओ विजय कुमार ने शुक्रवार को योगदान दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने अंचल निरीक्षक राजेश कुमार से जमीन संबंधित जानकारी ली। बीडीओ कक्ष में एसआईआर के बारे में बीपीआरओ विशाल कुमार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि सतबरवा ब्लॉक, मनिका, पांकी और मेदिनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विभक्त है। पांकी और मेदिनीनगर में एसआईआर का काम में कमजोर पाकर बीपीआरओ को निर्देश दिया कि सुपरवाइज नियुक्त कर बीएलओ को प्रोत्साहित करें। सीआई के अलावा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, प्रधान सहायक देवेंद्र शुक्ला, राजीव रंजन, कोर्डिनेटर अमित गुप्ता, एई सुनील सिंह, जेई विवेक सिंह आदि ने नए बीडीओ सह सीओ का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- पंडवा के नए ...