पलामू, मई 21 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा कस्बे में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को सुबह से ही गणेश लाल धर्मचंद्र पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में लोग ईंधन लेने पहुंचे, लेकिन पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। इससे वाहन चालकों में नाराजगी देखी गई। पेट्रोल पंप कर्मियों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे डीजल और शाम चार बजे पेट्रोल समाप्त हो गया था। नई खेप गुरुवार रात तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। उपभोक्ताओं ने कहा कि ईंधन संकट के कारण दैनिक कामकाज और आवागमन प्रभावित हुआ है। लोगों ने जल्द ईंधन आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है। इधर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह मनिका विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों को इस स्थ...