पलामू, फरवरी 15 -- सतबरवा। लोहरा पोखरी शिवमंदिर के प्रांगण में और बोहिता व राजहरा सिवाना पर स्थित चमरूआ पहाड़ तथा बाबा अजगर धाम में रविवार को महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया गया। मेला व दुगोला का कार्यक्रम भी किया गया। बस स्टैंड में स्थित बांके बिहारी मंदिर से शिव की बारात निकाली गई। संरक्षक सुनील मिश्रा, राजेश मिश्रा, संजय मिश्रा, निर्दोष बाबा के साथ सैकड़ो की संख्या में भगवान के अलावा विभिन्न रूप धरे बाराती शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...