पलामू, मई 28 -- सतबरवा। पलामू के सतबरवा कस्बे में मस्जिद ऱोड़ में बुधवार को रेशमा मेडिकल हॉल का उद्घाटन अतिथियों ने उदघाटन किया। सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश सिंह चेरो ने कहा कि अब हर घरों में लोग बीमारी से त्रस्त है, प्रत्येक लोगों को दवा इलाज के बाद लेने की जरूरत पड़ने लगी है, मेडिकल स्टोर की संख्या बढ़ने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उपप्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने कहा कि दवा अब जरूरत का एक अभिन्न अंग बन गया है। अंग्रेजी दवाइयां पर संचालक ग्राहकों को छूट दिया जा रहा है। मेडिकल हॉल संचालक डॉ. जहीदुल्लाह अंसारी, मो.आदिल ने बताया कि प्रत्येक ग्राहकों को अधिक सहुलियत देने का निर्णय लिया गया है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि धीरज कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, मुखिया शंभू उरांव, हाजी अबुल हसन उर्फ जुम्मन मियां, जिला पार्षद प्रतिनिधि अजय उरांव, मो.कलीम अश...