पलामू, जून 8 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के हुडमुड़ गांव में सोमवार को कार्यक्रम कर हुड़मुड़, दुलसुलमा और रबदा पंचायत में रहने वाले पीवीटीजी समुदाय के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय रूप से जागरूक किया गया। आरबीआई सीएफएल टीम के सदस्यों ने वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम कर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय प्रबंधन, कृषि ऋण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए एसबीआई एफएलसी अनुकरण तिर्की ने बैंकिंग एवं वित्तीय विषयों की जानकारी दी। आरबीआई के प्रतिनिधियों ने बैंकों में खाता खोलने एवं ऋण प्राप्त करने, जमा एवं निकासी करने और अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए आवश्यक दस्तावेजों आदि के बारे में बताया। आरबीआई सीएफएल सुनील कुमार ने नामांकन सुविधा, बैंक खातों एवं सावधि जम...