पलामू, सितम्बर 16 -- सतबरवा। पलामू जिला के सतबरवा अंचल क्षेत्र के कसियाडीह में बुधवार के शाम में एक निजी मकान में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त कर लिया गया है। मनिका स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा प्रभारी दिव्या क्षितिज कुजूर के नेतृत्व में मनिका पुलिस एवं सतबरवा पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में घुसकर अल्ट्रासाउंड मशीन तथा अन्य उपकरण जब्त किया। मकान के मालकिन कलावती देवी ने बताया कि यह मशीन ओम रंजन नामक व्यक्ति का है, जो मनिका में में कार्यरत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा पुरुषों का भी अल्ट्रासाउंड किया जाता है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर दिव्या क्षितिज कुजूर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि यहां अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड मश...