पलामू, जून 18 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड के आदिम जनजाति बहुल हुडमुड़ गांव के अमझरीया टोला के पास फेंके गए बड़ी मात्रा में सरकारी दवा, सिरिंज, इंजेक्शन आदि पाया गया है। सभी दवा जून महीने में ही एक्सपायर्ड हुई है। फेकी गई दवाओं में आयरन की गोली, फोलिक एसिड सीरप, डाइक्लोफिनेक, सिप्रोफ्लोक्सिलिन आदि भी शामिल है। मेदिनीनगर सदर सीएचसी के बीडीएम सुबोध सिंह के नेतृत्व में विशेषज्ञों का दल अमझरीया टोला पहुंचकर फेंकी मिली दवाओं की जांच की। मेदिनीनगर सदर मेदिनीनगर सीएचसी के प्रखंड एकाउंट मैनेजर मृगेंद्र कुमार ने कहा कि पलामू के सिविल सर्जन को मामले की जानकारी दी गई है।सतरवा के उपप्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने कहा कि सोमवार को सतबरवा से धावाडीह होते दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले पुल पास सरकारी दवा फेंका हूआ मिला था। अब हुड़मुड़...