सतबरवा और लेस्लीगंज के बीडीओ को मिली विदाई
पलामू, मई 27 -- सतबरवा। रामगढ़ जिला में एसडीएम बनने पर सतबरवा और लेस्लीगंज के बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की को बुधवार को विदाई दी गई। सतबरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में उप-प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने अध्यक्षता की जबकि संचालन बीसीओ अरविंद कुमार कर रहे थे। मुखिया संघ अध्यक्ष गिरवर राम, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, मुखिया रिंकी यादव, लाल बिहारी प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में सतबरवा और लेस्लीगंज के ब्लॉक और अंचल कर्मी शामिल हुए। बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ढाई साल बीत गए। सतबरवा के अंचल कर्मियों ने एनएच संबंधित कठिन कार्य को पूरा किया। यह उत्साहवर्द्धक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.