पलामू, मार्च 27 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा मुख्यालय समेत गांवों के विभिन्न अखाड़ा ने शुक्रवार को रामनवमी का विशाल जुलूस निकाला। धार्मिक जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजता रहा। इस दौरान जगह-जगह पर श्रद्धालु भक्तों ने परंपरागत हथियार भाला-गडासा, तलवार तथा लाठी डंडों से खेलकूद करके करतब दिखाया। थाना क्षेत्र के गांवों में विधि- व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी तथा जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। एसआई प्रदीप कुमार, एसआई रघुराई कोटवार, बसंत महतो, सुखसागर सिंह, संतोष साहू, अमित उपाध्याय, सुबोध सिंह, सुधीर सिंह शामिल थे। राजीव रंजन एवं परविंद उरांव गश्ती दल के लिए तैनात किए गए। बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने बताया कि किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रशासन तैयार है। थाना प्रभारी विश्वन...