देहरादून, जुलाई 24 -- सतपुली। देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को सतपुली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत क्षेत्र में रैली और जुलूस निकालते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली सतपुली बाजार के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर शिक्षा और युवाओं के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्हें शिक्षा विरोधी और युवा विरोधी बताया। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर में युवाओं के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन उन्हो...