देहरादून, अगस्त 11 -- सतपुली। सतपुली कांवड़ संघ के तत्वावधान में पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही कांवड़ यात्रा के तहत सैकड़ों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल सतपुली पहुंचे। लालढांग-कोटद्वार मार्ग से होते हुए सतपुली पहुंचे कांवड़ियों ने मंगलवार को दंगलेश्वर शिव मंदिर में विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़ दल में व्यवस्थापक सुनील डंडरियाल, जयदीप नेगी, चंद्रमोहन डोबरियाल, बालेश्वर चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांवड़ दल के सदस्य शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: लधौनधुरा मंदिर में जलाभिषेक किया यह भी पढ़े...