प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 21 -- बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामगढ़ बनोही के युवक की सतना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से मौत हो गई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर भेज दिया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के रामगढ़ बनोही निवासी नन्हेलाल गुप्ता का 26 वर्षीय बेटा प्रमोद कुमार गुप्ता तीन साल से पुणे में अपना खुद का कारोबार करता था। 22 फरवरी को प्रमोद की शादी होनी होनी थी। शादी की तैयारियों को लेकर वह घर आ रहा था। 19 दिसंबर की रात ट्रेन सतना स्टेशन पर रुकी तो वह नीचे उतर गया। ट्रेन जैसे चली चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया। इससे ट्रेन के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। 20 दिसंबर को जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर भेजा। प्रमोद का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.