नई दिल्ली, मार्च 6 -- मध्य प्रदेश के सतना जिले की होनहार बेटी भूमिका जैन ने संघ लोक सेवा आयोग 2025 की परीक्षा में 331वीं रैंक हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। शहर के कृष्णानगर निवासी कपड़ा व्यवसायी मनोज जैन और सृष्टि जैन की बेटी भूमिका का चयन भारतीय राजस्व सेवा के लिए हुआ है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे सतना में जश्न का माहौल है।तीसरे प्रयास में मिली सफलता भूमिका के लिए यह मुकाम हासिल करना आसान नहीं था। दिल्ली में रहकर तीन साल के कड़े संघर्ष के बाद उन्हें यह मंजिल अपने तीसरे प्रयास में मिली है। भूमिका ने बताया कि उन्होंने सिर्फ पहले अटेंप्ट में अपना बेस मजबूत करने के लिए कोचिंग का सहारा लिया था। एक बार कॉन्सेप्ट क्लियर होने के बाद उन्होंने महंगी कोचिंग छोड़ दी और पूरी तरह से 'सेल्फ स्टडी' पर फोकस किया। उनका दृढ़ विश्वास है कि यदि इर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.