जौनपुर, जनवरी 31 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक सभागार में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक के सभी सचिवों और ग्राम प्रधानों को स्थानीय सतत विकास लक्ष्य एवं पंचायत उन्नति सूचकांक पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ बीडीओ कृष्णमोहन यादव, प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव और सहायक सीनियर फैकेल्टी डीपीआरसी चंदौली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पीएआई जिसका पूर्व नाम पंचायत डेवलेपमेंट इंडेक्स था। जो अब पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स कर दिया गया है। इसमें ग्राम पंचायत में स्थानीय सतत विकास लक्ष्य को ध्यान में रखकर ग्राम पंचायत के विकास की सूचकांक के आधार पर ग्राम पंचायत का आंकलन किया जाएगा। जिसमें सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पुलिस, समेकित बाल विकास तथा अन्य विभाग के डाटा को ...