दरभंगा, मार्च 15 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर इतिहास विभाग, पीजी एनएसएस इकाई एवं डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकसित भारत-2047 और महिला शक्ति विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो. पुनीता झा, डॉ. राफिया काजिम तथा डॉ. ज्योति प्रभा को पाग, चादर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानविकी संकायाध्यक्ष सह स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. पुनीता झा ने कहा कि सतत एवं संतुलित विकास के साथ ही विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए महिलाओं की भूमिका अहम है। महिलाएं अपेक्षाकृत अधिक संवेदनशील एवं जिम्मेदार होती हैं। ये विद्या, समृद्धि एवं शक्ति की प्रतीक हैं, जो अपने कार्यों से कभी रिटायर भी नहीं होती हैं। उन्हों...