बिहारशरीफ, मार्च 7 -- सतत विकास पर मंथन के लिए नालंदा विवि में जुटेंगे देश-विदेश के विद्वान 8 मार्च से शुरू हो रहे दो दिवसीय 'नालंदा डेवलपमेंट डायलॉग' में बनेगी वैश्विक नीतियां येल विवि और टोक्यो समेत कई देशों के नीति-निर्माता व अर्थशास्त्री करेंगे शिरकत कुलपति प्रो सचिन चतुर्वेदी ने कहा-प्राचीन नालंदा की बौद्धिक संवाद परंपरा हो रही पुनर्जीवित फोटो: नालंदा डायलॉग: राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय का भव्य परिसर। राजगीर, निज संवाददाता। नालंदा विश्वविद्यालय में रविवार आठ मार्च से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 'नालंदा डेवलपमेंट डायलॉग' का आगाज होने जा रहा है। इसमें दुनिया भर के नीति-निर्माता, अर्थशास्त्री, विकास विशेषज्ञ और विचारक एक मंच पर जुटेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य समकालीन वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजना और प्राचीन नालंदा की तर्ज पर ...