प्रयागराज, जुलाई 16 -- प्रयागराज। भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा की ओर से गुरुवार को श्री नारायण आश्रम बालिका इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि डॉ. एसके त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में सतत विकास के प्रयास की ऐसी जरूरत है जो पर्यावरण अनुकूल हो। विशिष्ट अतिथि डॉ. एके पांडेय रहे। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष आरएस सिंह, स्वागत शाखा अध्यक्ष सीमा गर्ग, विभा मिश्रा ने किया। संचालन डॉ. मनोज मिश्रा ने किया। सुनील धवन, अमित श्याम, सीमा सिंह, डॉ. श्यामल मुखर्जी, मधुबाला श्रीवास्तव, कंचनलता कुशवाहा, नूतन सिंह मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...