सतत भवन निर्माण के लिए सीबीआरआई और श्री सीमेंट के बीच समझौता
रुडकी, जून 25 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। देश में सतत भवन निर्माण सामग्रियों, आधुनिक तकनीक और उद्योग-प्रेरित अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में सीबीआरआई रुड़की और श्री सीमेंट लिमिटेड गुरुग्राम के बीच गुरुवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसका मुख्य उद्देश्य सीमेंट, कंक्रीट और निर्माण सामग्री के क्षेत्र में सहयोगात्मक अनुसंधान, तकनीकी विकास, ज्ञान का आदान-प्रदान तथा क्षमता निर्माण के लिए एक मजबूत रूपरेखा तैयार करना है। इस एमओयू पर सीबीआरआई के निदेशक प्रो. आर. प्रदीप कुमार और श्री सीमेंट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. गौतम चटर्जी ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत दोनों संगठन पर्यावरण के अनुकूल निर्माण तकनीकों को विकसित करेंगे। यह भी पढ़ें- सतत भवन निर्माण के लिए सीबीआरआई और श्री सीमेंट के बीच समझौता
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.