रायबरेली, मार्च 29 -- रायबरेली। एम्स में खून के तर्कसंगत इस्तेमाल के साथ सुरक्षित ट्रांसफ्यूजन तरीकों को बढ़ावा देने पर सतत चिकित्सा शिक्षा का आयोजन किया। इसमें एम्स के डॉक्टरों के द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए। एम्स में आयोजित किए गए कार्यक्रम का आयोजन ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अरुणप्रीत कौर ने किया। इसमें डॉ. ज्ञानेश्वर पटाले और डॉ. तृप्ति लोखंडे आयोजन सचिव के तौर पर शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...