धनबाद, जुलाई 16 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। खनन क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीक और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली में आयोजित इंडिया माइनिंग वीक-2026 के कर्टेन रेजर समारोह में बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने भाग लिया। उन्होंने नवाचार आधारित पहल और जिम्मेदार खनन के प्रति बीसीसीएल की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम में देश के खनन व खनिज क्षेत्र से जुड़े प्रमुख हितधारक एक मंच पर जुटे। समारोह में केंद्रीय कोयला सह खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त, खान मंत्रालय के सचिव पीयूष गोयल, कोयला मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव रूपिंदर बराड़ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में खनन क्षेत्र में तकनीकी उन्नयन, पर्यावरण स...