किशनगंज, जून 17 -- किशनगंज। संवाददाता बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थी जीविका दीदियों के बच्चों का कौशल विकास किया जा रहा है। ताकि वे हुनरमंद बनकर रोजगार-स्वरोजगार का साधन विकसित कर सके। जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि अत्यंत निर्धन परिवार से आने वाली सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थी जीविका दीदियों की बेटियों को हुनरमंद कर, घर में आय के अधिक से अधिक अवसर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध तरीके से किशनगंज जिला के सातों प्रखंड के सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थी जीविका दीदियों के बच्चों का कौशल विकास किया जाएगा। एसजेवाई परिवार के बच्चों को रुचि और योग्यता अनुसार कपड़ा सिलाई, ब्यूटीशियन, कंप्यूटर ओपरेटिंग इत्यादि विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसी सिलसिले में जी...