सोनभद्र, जनवरी 30 -- वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नौ दिनों तक चले सतचंडी महायज्ञ एवं रामकथा का शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 98 कन्याओं के विवाह और विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धा, सामाजिक समरसता और जनसहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। महायज्ञ का शुभारंभ प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ हुआ था। इसके बाद लगातार नौ दिनों तक दिन में प्रसिद्ध कथावाचिका कनक पांडेय की तरफ से रामकथा का रसपान कराया गया, जबकि रात्रि में रासलीला का आयोजन हुआ, जिसका आनंद क्षेत्र भर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। शुक्रवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में कुल 98 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें दो मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे, जो सामाजिक सौहार्द का संदेश देता नजर आया। विवाह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के त...