सतगुरु स्वामी टेऊंराम महाराज का चालिहा महोत्सव शुरू
कानपुर, जून 9 -- कानपुर। श्री प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक एवं समाज सुधारक आचार्य 1008 सतगुरु स्वामी टेऊंराम महाराज का पावन चालिहा महोत्सव मंगलवार को शुरू हो गया। यह 19 जुलाई तक चलेगा। शुरुआत श्री प्रेम प्रकाश आश्रम, कौशलपुरी में प्रातः वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ से हुई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने विश्वकल्याण, मानवता की सुख-समृद्धि तथा समाज में शांति एवं सद्भावना की कामना की। इसके बाद श्रीमद्भगवद्गीता एवं श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ के सामूहिक पाठ का शुभारंभ हुआ। आरती के माध्यम से गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की गई। यहां भंडारे का भी आयोजन किया गया। संत भोलाराम ने बताया कि चालिहा महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सेवा, त्याग और सदाचार का संदेश देने वाला आध्यात्मिक अभियान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.